फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नाव से नदी के घाटों की हो रही सफाई

Sun, 11 Jan 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
श्रवण धाम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आगमन के लिए रविवार को नदी की मुख्य धारा में नाव के माध्यम
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। श्रवणधाम महोत्सव में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी के तहत रविवार को नदी की मुख्य धारा में नाव के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जल में जमा गंदगी और सतह पर फैले अवशेषों को हटाकर स्नान योग्य स्थिति बनाई गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुबह से शुरू हुए अभियान के दौरान नदी किनारे, घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक सफाई की गई।
विज्ञापन

श्रवणधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर परिसर, घाट, संपर्क मार्ग, मैदान और आसपास के क्षेत्रों में फर्श की धुलाई, झाड़ियों की कटाई और कूड़ा निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और मार्गों की मरम्मत जैसे सुंदरीकरण कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मैदान में पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मजदूरों और तकनीकी कर्मियों की टीम तय योजना के अनुसार मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण कर रही है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास मार्ग भी चिन्हित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री संभावित आगमन की सूचना के बाद से श्रवणधाम और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों अरुण सिंह, सुनील मिश्रा ओमप्रकाश गुप्ता व विजय तिवारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में साफ-सफाई और विकास कार्यों के चलते धाम का स्वरूप तेजी से निखर रहा है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आएंगे और श्रवणधाम के विकास से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें