फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एनएच 233 के प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा

Sat, 26 Oct 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को फतेह जहूरपुर गांव के निकट हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही एनएच 233 के प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द शत प्रतिशत मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि किसान धरती का अन्नदाता है। वही खुशहाल नहीं होगा तो देश का विकास कैसे होगा। कहा कि खाद व बीज भंडारों पर पूरी तरह से मनमानी का माहौल है। निर्धारित रेट से अधिक दाम लिया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। एनएच 233 के प्रभावित किसानों को अब तक शतप्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है। जब भी इसे लेकर आंदोलन छेड़ा जाता है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। यह कतई उचित नहीं है।
छविलाल, अर्जुन, शांतिकुमार, रवि कुमार, मनोज ने कहा कि छुट्टा जानवर खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें पशु आश्रयस्थल ले जाने की सुध नहीं है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है तो ज्यादातर सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं। समस्याओं को लेकर जब भी आवाज बुलंद की जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें