फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, सात घायल

Mon, 03 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
clash - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत रुदौली गांव में रविवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्ष के कुल सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रुदौली गांव निवासी रामअजोर व हंसलाल के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला कई बार पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजतन रविवार देर शाम एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए।

बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग लाठी-डंडे लेकर जुट गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से  अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष की करोरा देवी (60) पत्नी रामअजोर, उमापति (32) पुत्र रामअजोर, नीलम (28) पत्नी उमापति, विजय लक्ष्मी (18) पुत्री रमापति तथा दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल (35) पुत्र श्रीराम, महेश (45) पुत्र हंसलाल, भावेश (18) पुत्र नन्हेलाल को चोटें आईं।

बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें