फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर भेदभाव गांवों का विकास कराने का दावा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अशरफपुर भुआ में आयोजित चौपाल में मौजूद नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के नामांकन का समय निकट आता जा रहा है, वैसे-वैसे चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। सुबह से ही चाय के होटलों, गांव की नुक्कड़ों, बागों में लोग एकत्र होकर गांव की सरकार की रूपरेखा तय करना शुरू कर देते हैं। रविवार को अमर उजाला टीम ने अशरफपुर भुआं का दौरा किया तो तो गांव में जगह-जगह ग्रामीण चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिखे। टीम गांव के बाहर स्थित बाग रुक गई, जहां कुछ ग्रामीण लाई चना व गुड़ का सेवन करने के साथ ही प्रधान पद के दावेदारों के बारे में चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

रामकुमार व गोविंद ने कहा कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर गुजरता है। ऐसे में प्रधान ऐसा होना चाहिए, जो गांव का विकास प्रमुखता से करे। अनिल व सचिन ने कहा कि देश का विकास युवाओं के कंधों पर है। ऐसे में गांव की सरकार की बागडोर युवाओं के हाथ में होनी चाहिए। बालचंद्र व रामपूजन ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता। ग्राम प्रधान ऐसा होना चाहिए, जो पात्रों को योजनाओं का सुचारु रूप से लाभ दिलाए। सर्वेंद्र व नितेश ने कहा कि ग्राम प्रधान शिक्षित होना चाहिए। जब वह शिक्षित होगा, तो गांव का विकास भी तेजी से कराएगा। वहीं, प्रधान पद के दावेदार बिना भेदभाव का विकास कराने का दावा कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत अशरफपुर भुआ
तेजी से होगा गांव का विकास
अशरफपुर भुआ से ग्राम प्रधान पद के दावेदार नरेंद्र ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास उनके एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। मेरा मानना है कि यदि गांव का विकास तेजी से होगा, तो देश का भी विकास तेजी से होगा। संपर्क मार्ग से लेकर बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण कराना, प्रकाश व पेयजल की समुचित व्यवस्था करना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
विज्ञापन

मरीजों का होगा बेहतर उपचार
अशरफपुर भुआं में प्रधान पद के दावेदार अशोक कुमार राजन ने कहा कि एक शिक्षित व स्वस्थ समाज की स्थापना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए परिषदीय विद्यालय की दशा संवारने में मैं कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा। मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत मुरवाह
प्रकाश व्यवस्था होगी बेहतर
मुरवाह में प्रधान पद के दावेदार अनिल यादव ने कहा कि गांव में आवागमन, पेयजल व प्रकाश की बड़ी समस्या है। यदि मतदाता मुझे जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो इन मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करूंगा। जलभराव समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराऊंगा, बल्कि बड़े पैमाने पर नई नालियों का निर्माण भी कराऊंगा। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बिना भेदभाव होगा विकास
मुरवाह में प्रधान पद दावेदार धर्मेंद्र यादव ने जोर देते हुए कहा कि उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है, वह है गांव का विकास। इसी मुद्दे को लेकर मैं मतदाताओं के सामने जा रहा हूं। पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएंगे और गांव में एक स्वच्छ माहौल देंगे।
ग्राम पंचायत बलुआ बहादुरपुर
मजदूरों को दिलाएंगे 100 दिन काम
बलुआ बहादुरपुर के प्रधान पद के दावेदार मंशाराम वर्मा ने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में अधिक से अधिक विकास हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम मिले और उन्हें समय पर मजदूरी मिल सके, इसके लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गांव के विकास के लिए मैं पूरी तरह से गंभीर हूं।
बच्चों को दिलांएंगे बेहतर शिक्षा
बलुआ बहादुरपुर के दावेदार रामबिलास निषाद ने कहा कि उनका मुख्य जोर विकास व शिक्षा पर रहेगा। परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ ही उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इसके साथ ही गांव के विकास में भी सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत जैनापुर
महिलाओं को बनाएंगे सशक्त
जैनापुर मेें प्रधान पद के दावेदार अशोक कुमार ने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी का मुख्य योगदान रहता है। ऐसे में महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। गांव के विकास के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त करना मेरे एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें आजीविका ग्रामीण मिशन योजना से अधिक से अधिक जोड़ने का काम करेंगे।
सफाई व्यवस्था कराएंगे दुरुस्त
जैनापुर के महानंद मौर्य ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास मेरे एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। गांव में बारात घर, पंचायत भवन का निर्माण कराने के साथ ही जलनिकासी, प्रकाश व साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराने का कार्य यदि जीत हासिल होती है, तो करेंगे। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत शाहपुर फिरोजपुर
आम लोगों को दिलाएंगे हक
शाहपुर फिरोजपुर के प्रधान पद के दावेदार शैलेंद्र यादव ने कहा कि विकास के साथ-साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। कहा कि यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो बगैर किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। प्रत्येक के लिए प्रत्येक समय वह उपलब्ध रहेंगे। आम लोगों को उनका हक दिलाने के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
पात्रों को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ
शाहपुर फिरोजपुर के दावेदार दुर्गविजय उपाध्याय ने कहा कि आवासीय योजना का लाभ पात्रों को सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यदि मतदाताओं ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाया, तो मैं किसी को मायूस नहीं होने दूंगा। न सिर्फ पात्रों को योजनाओं का सुचारु रूप से लाभ दिलाऊंगा, बल्कि सभी के सुख-दुख में बराबर की भागीदारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें