सुबह 08:00 बजे : अकबरपुर के शिवबाबा धाम में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन और जलाभिषेक होगा, जहां पर मेले का आयोजन किया जाएगा।
-
सफाई अभियान
सुबह 09:00 बजे : अकबरपुर के मीरानपुर वार्ड में पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग करने के उपाय भी बताए जाएंगे।
-
गोसेवा दिवस
सुबह 10:00 बजे : अकबरपुर के तमसा मार्ग स्थित मिर्जापुर कोड़रा स्थित गोशाला में गो सेवा दिवस का आयोजन होगा व गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।
-
विद्युत शिविर
सुबह 10:00 बजे : अकबरपुर बिजली घर पर वसूली शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के बिल भी सही किए जाएंगे।
-
कृषि गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। कृषि विज्ञान केंद्र पांती में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों को खेती के तरीके व उसके लाभ बताए जाएंगे।
-
चातुर्मास कथा
दोपहर 03:00 बजे: आलापुर के मसेना मिर्जापुर में प्रवाचक श्रीनिवास दास वेदांती चातुर्मास कथा का रसपान कराएंगे।