फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मृतक अधिवक्ताओं के वारिसों को मिलेंगे छह लाख रुपये, मेडिकल सहायता भी दोगुनी

Wed, 30 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर की आमसभा में अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया गया। आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए अधिवक्ता कल्याण समिति के माध्यम से मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही मेडिकल सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। अब सामान्य बीमारियों की स्थिति में अधिवक्ताओं को अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि हार्टअटैक, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, किडनी फेल्योर, पैरालिसिस बीमारियों के साथ गंभीर दुर्घटनाओं में सहायता राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। पहले साधारण बीमारी पर 20 हजार रुपये और गंभीर बीमारी पर 50 हजार रुपये तक की ही मदद मुहैया कराई जाती थी। यह कल्याण योजना 30 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पांडेय, सचिव संगम लाल तिवारी, भरत राज यादव, सुरेंद्र नाथ समेत अन्य तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें