अंबेडकरनगर। निजी आईटीआई कॉलेज से चोरों ने 25 हजार नकदी व हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। कॉलेज प्रबंधक नरसिंह पटेल ने बताया कि बीते 1 सिंतबर की रात चोरों ने पतिराम ज्ञानमती आईटीआई कॉलेज अलवालपुर के बिल्डिंग में घुस गए और वहां आलमारी में रखा 25 हजार नकदी तथा प्रमाण पत्र, बिजली प्रमाण पत्र, एक मोबाइल सेट, दो सबमर्सिबल, पांच सेट कंप्यूटर समेत सीलिंग फैन व बीस स्टूल पार कर दिया।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह हो सकी। कमरे में सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। वहां रखे प्रमाण पत्र, व सामान सभी गायब थे। जब नकदी चेक किया गया तो सब कुछ गायब मिला। इतना ही नहीं चोरों ने बीस स्टूल भी पार कर दिया। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।