फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 अकबरपुर के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में जर्जर भवन
विज्ञापन
जमुनीपुर। विद्यालय की खस्ता हालत होने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पूर्व में इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी थी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी है। यहां बने कमरों की छत और दीवारें जर्जर हैं, भवन की छत और दीवारों में जगह-जगह दरारें नजर आ रही हैं। भवन कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उसके बाद भी जर्जर भवन की कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
शिक्षा विभाग मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जो कि किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है उसके बाद भी यहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्यालय मे दिव्यांग शौचालय भी बदहाल स्थिति में है, जबकि स्कूल मे दिव्यांग बच्चे भी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की सुरक्षा दीवार भी टूट गई है। इसमें बरसात में पानी भर जाने पर बच्चों के साथ को अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
इसके अलावा सफाई कर्मी भी नियमित नहीं आता है जिसके कारण सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। बीईओ हिमांशु मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आने के बाद विद्यालय के भवन में सुधार काराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें