फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की मौत गांव में कोहराम

Wed, 25 Nov 2015 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी अजय कुमार प्रसाद (36) पुत्र रामप्रसाद लद्दाख में आर्मी चालक पद पर तैनात था। 23 नवंबर को हुए हादसे में अचानक ट्रक खाई में पलट गया था। हादसे में ट्रक सवार सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें अजय भी शामिल था।
विज्ञापन


इसकी सूचना आर्मीे उच्चाधिकारियों ने दूरभाष पर रांची स्थित उसके पिता रामप्रसाद को दी। बुधवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भीटी स्थित पैतृक आवास पहुंचे। अजय के निधन की खबर मिलते ही फैलते ही आसपास के गांव के लोग उसके आवास पर पहुंचने लगे।

अजय के छोटे भाई राजीव प्रसाद ने बताया कि अजय पहले 22 नवंबर को घर आने वाला था। किसी कारणवश टिकट निरस्त कराकर 26 नवंबर का कराया था। बीते 23 नवंबर को अजय ने अपने पिता से बात भी की थी और बताया था कि वह 26 नवंबर को पहुंच जाएगा। पिता रांची में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


लगभग तीन वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए थे। निधन की सूचना मिलने पर न सिर्फ अजय की पत्नी साधना का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दोनों पुत्र प्रिंस (9) व हनी (6) भी बार बार अपने पिता को याद कर रो रहे हैं। राजीव के मुताबिक बुधवार देर रात तक अजय का शव गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें