फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के चंद्रप्रकाश व भाजपा के सुभाष ने भरा पर्चा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट नामांकन करने जाते जलालपुर भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय व साथ में भाज - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा तो जलालपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच चंद्रप्रकाश ने दो सेट, जबकि सुभाष राय ने एक सेट मेें नामांकन कराया। इस बीच किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर व 200 मीटर परिधि में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

जिले की सभी पांच सीटों पर तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए चार फरवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। शनिवार को दूसरे दिन नामांकन का खाता खुला। अकबरपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में नामांकन किया। एक सेट के प्रस्तावक जुल्फेकार अब्बास तो दूसरे सेट के प्रस्तावक रंजीत कुमार गुप्ता रहे। उधर, जलालपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इनके प्रस्तावक केसरीनंदन तिवारी रहे। इस दौरान मौजूद जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में सुभाष राय फिर से नामांकन करेेंगे।
उधर, नामांकन को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा 200 मीटर परिधि में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीएसी को भी लगाया गया था। इसके अलावा गेट संख्या तीन पर एएसपी संजय राय व सीओ टांडा संतोष कुमार ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।

अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट नामांकन करने जाते बसपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश वर्मा।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें