फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मना सरकार के चार वर्ष पूरे होने का जश्न

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर किया गया महिला का सम्मान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के लोहिया भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्त ने की। आयोजन के दौरान एलईडी वॉल स्क्रीन के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से जनहितों को लेकर किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान करीब 300 पात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण परिषद बोर्ड उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि सरकार ने पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ काम किया है। इसके चलते ही सभी पात्रों तक सरकार की योजनाएं पहुंची हैं। आम जनता के बीच जहां खुशहाली का माहौल है, वहीं जनता की आकांक्षाएं भी मौजूदा सरकार से बढ़ी हैं। जनता को उम्मीद है कि मौजूदा सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति व नेक नीयती के चलते उनकी मांगें पूरी होंगी।
इससे पहले विशिष्ट अतिथि विधायक टांडा संजू देवी व विधायक आलापुर अनीता कमल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 50, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 50, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 50, वृद्धा पेंशन योजना में 30, निराश्रित महिला पेंशन में 30, दिव्यांगजन पेंशन में 15, गोल्डन कार्ड में 25 पात्रों को स्वीकृत पत्र सौंपा। इसके अलावा मुख्य अतिथि की ओर से 41 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मेंटल किट, लेप्रोसी किट, व्हीलचेयर आदि दी गई।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक होने पर प्र्रदेशवासियों को बधाई दी। कहा कि सरकार पूरी निष्ठा से उनकी आकांक्षाओं पर खरी उतरने के लिए आगे भी पूरी मजबूती से प्रयास करेगी। इसके बाद लोहिया भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने निरीक्षण किया। बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने लोहिया भवन परिसर में पौधरोपण किया और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार सही दिशा में प्रदेश को लेकर चल रही है। प्रदेश जहां तरक्की के पथ पर अग्रसर है, वहीं पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। इस मौके पर अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, आरबी यादव व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें