फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग मिलजुल कर मनाएं पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली व शबेबरात पर्व को सकुशल निपटाने को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अपील की गई कि पर्वों को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। सभी लोग मिलजुल का त्योहार मनाएं। यदि कहीं कोई किसी भी तरह की गड़बड़ी करता दिखे या फिर संदिग्ध दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। साथ ही साथ चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

आगामी दिनों में शबेबरात व होली पर्व मनाया जाएगा। इसे सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी के निर्देश पर शांति कमेटी की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। टांडा तहसील सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व को मनाया जाना है। आपस में मिलजुल कर पर्व मनाने से पर्व की खुशियां दोगुनी हो जाती है। ऐसे में सभी को आपस में मिलकर पर्व मनाना है। एएसपी संजय राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी पर्व में गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महरुआ थाना परिसर में सीओ रुकमणि वर्मा की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने अपील करते हुए कहा कि होली व शबेबरात पर्व को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं कोई भी संदिग्ध नजर आए, तो तत्काल इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दें। जलालपुर कोतवाली में एएसपी संजय राय ने पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को समस्या हो। रंग खेलने का समय जो निर्धारित है, उसी समय पर रंग खेलें। इस मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, राजेश मिश्र, सुरेंद्र सोनी, गुलाम रब्बानी, इब्रे अली जाफरी, शैलेंद्र यादव आदि मैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें