फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम चौपाल में सीडीओ ने जल निगम व वीडीओ को लगाई फटकार

Fri, 16 May 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सीडीओ आनंद शुक्ला।
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। भियांव ब्लॉक के फतेहपुर मानिकपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। बैठक में जीरो प्रॉपर्टी, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ल ने ग्राम में जल निगम के बिछाए गए पाइप लाइन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन बिछाने और कार्य गुणवत्ता में खामियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जाए।
ग्राम प्रधान रामरतन और ग्राम पंचायत अधिकारी सुरजीत मौर्य के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ बाधित न हो और सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। ग्रामवासियों की शिकायत पर कोटेदार सुमन सिंह के राशन वितरण रजिस्टर की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों को कहा कि किसी भी योजना के लाभ के नाम पर यदि अधिकारी रिश्वत मांगते हैं तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही ग्राम विकास अधिकारी अंजलि भारतीय की कार्यप्रणाली पर भी सीडीओ ने असंतोष व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीओ अंजलि भारतीय, सहायक पंचायत अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरजीत मौर्य, ग्राम प्रधान रामरतन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें