फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, ले गई अपने साथ

Sat, 28 Jun 2025 09:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ने के बाद टीम तीनों को अपने साथ ले गई। इनसे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
सीबीआई टीम अकबरपुर स्टेशन पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे फाटक से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये की मांग कर रहे अकबरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस गौतम को शुक्रवार की शाम लखनऊ से आई सीबीआई की स्पेशल एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन


टीम ने इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और बिचौलिए कमलेश कुमार सोनकर को भी दबोचा है। सीबीआई की टीम फिलहाल तीनों लोगों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व रेलवे के फाटक से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई थी।

 इस मामले को रफा दफा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से 60 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन पीड़ित ने तंगहाली का हवाला देकर 50 हजार रुपए में बात पक्की की थी। बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपए पीड़ित ने आरपीएफ को दे भी दिए थे, लेकिन बाकी पैसे देने से पहले प्रकरण की शिकायत सीबीआई से कर दी थी। शुक्रवार को शेष 40 हजार लेते आरपीएफ इंस्पेक्टर को टीम ने दबोच लिया। मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसीएस वाराणसी बीपी सिंह भी अकबरपुर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में दो दिन बाद रफ्तार पकड़ेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश; जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें