फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन एसओ और दरोगा समेत सिपाही पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर में घुसकर पिटाई तथा महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में सीजेएम ने जैतपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत एक दरोगा व सिपाही पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिसकर्मियों पर नकदी व जेवरात भी लूटने का आरोप था। कोर्ट ने एक सप्ताह में केस दर्ज कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जैतपुर के थाना प्रभारी, एक दरोगा और सिपाही ने उनके घर पहुंचकर परिवारीजनों की पिटाई की। उसे कमरे में ले जाकर एसओ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान छीनाझपटी में उनका बिल्ला गिर गया जो उसके पास साक्ष्य के तौर पर है। एक अन्य दरोगा पर आरोप लगाया कि उसने देवरानी के साथ अश्लील हरकत की, जबकि सिपाही ने बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी लगाया कि पुलिस कर्मी जेवरात और नकदी भी लूट ले गए।
इस घटना को लेकर उस समय खूब हंगामा मचा था, लेकिन पुलिसकर्मियों का तर्क था कि एक हत्या अभियुक्त की तलाश में उसकी बहन के घर छापा मारा गया था। उसी पेशबंदी में आरोप मनगढ़ंत लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर ही महिला ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन

इस बीच अब सीजेएम ने आदेश जारी कर कहा कि आरोप गंभीर हैं। यह देखा जाना जरूरी है कि बैच/स्टार किसका है। कोर्ट ने ऐसे में एसओ मालीपुर को केस दर्ज कर एक सप्ताह में अवगत कराने को कहा है। महिला ने दो वर्ष पहले जैतपुर के तत्कालीन एसओ राकेश कुमार गुप्ता, दरोगा कैलाश यादव और सिपाही गुलाब पांडेय पर कई तरह के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर केस नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें