फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों स्टेशन पर खड़ी रहीं दो ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। आंधी व तेज बारिश के चलते अकबरपुर के निकट गुरुवार भोर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा। इससे अकबरपुर-लखनऊ रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे एक तरफ जहां टाटा एक्सप्रेस डाउन कटेहरी रेलवे स्टेशन पर लगभग पांच घंटे, तो वहीं सियालदह अप एक्सप्रेस अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। करीब साढ़े आठ बजे पेड़ हटाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इस बीच ट्रेनों के खड़े होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार भोर में आंधी के बीच हुई बारिश ने ट्रेनों के संचालन को भी प्रभावित किया। दरअसल अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इससे लखनऊ वाया अकबरपुर होते हुए वाराणसी रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की जानकारी होते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन पेड़ को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई। लगभग साढ़े आठ बजे पेड़ हटाकर आवागमन सुचारु किया जा सका।
इस बीच पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिरने से टाटा लखनऊ डाउन एक्सप्रेस कटेहरी रेलवे स्टेशन पर तीन से साढ़े आठ बजे तक खड़ी रही, तो वहीं अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सियालदह अप एक्सप्रेस साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक खड़ी रही। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ था। बाद में पेड़ हटाकर आवागमन सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें