टांडा (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाने में तहरीर देकर एक वृद्ध महिला ने बताया कि उसका पति व पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
बीते 22 मार्च की रात खाना खाकर वह सो गई। इसी बीच ताजपुर निवासी ज्ञानेश्वर पटेल बाइक से आया और नाबालिग पोती को बहलाया फुसलाया और अपहृत कर बाइक से लेकर चला गया। कुछ देर बाद बालिका को नदारद पाकर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात दो बजे वह दुष्कर्म कर गंभीर दशा में उसे घर के निकट लाकर छोड़ गया। थाने में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)