फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राह चलते छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले पर केस दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर में छात्राओं से राह चलते छेड़छाड़ करने वाले शोहदे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश का रही है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की रहने वाली तीन छात्राएं कटेहरी के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। आरोप है कि अहिरौली के फतेहपुर बेलाबाग का एक युवक पिछले कई दिनों से छात्राओं को परेशान कर रहा है। आते-जाते अश्लील फब्तियां कसता है। पीछा करता है। अश्लील हरकतें भी करता है। एक छात्रा के अभिभावक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शोहदे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जबरन ब्यूटी पार्लर में घुसने की कोशिश
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के अशरफपुर पचाउख निवासी दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी का अरिया बाजार में ब्यूटी पार्लर है। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे अरिया निवासी जैद खान ने जबरन ब्यूटी पार्लर में घुसने की कोशिश की। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दीपक की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा अपह्त, केस दर्ज
बसखारी के एक गांव में ननिहाल में रह रही छात्रा 31 जनवरी से लापता है। छात्रा के पिता ने भदोई थाना मालीपुर निवासी सुग्रीव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सुग्रीव के घरवाले उनकी बेटी के बारे में जानकारी होने के बावजूद टरका रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें