फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ब्लॉक प्रमुख समेत दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ पुलिस ने अवैध खनन व धमकी देने के मामले में कटेहरी ब्लॉक प्रमुख व एक अन्य आरोपी के विरुद्घ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनकी ओर से महरुआ ग्राम पंचायत स्थित सार्वजनिक भूमि से मनमाने तरीके से सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खोद ली गई और हरे पेड़ों को जमींदोज कर दिया गया। स्थानीय नागरिक ने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। पीड़ित ने महरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अवैध खनन व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार कटेहरी के ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम व अशोक कुमार सिंह निवासी पांती, थाना महरुआ ने मनमाने तरीके से महरुआ ग्राम पंचायत की भूमि से बीते दिनों करीब 500 ट्रॉली मिट्टी मनमाने तरीके से खुदवा ली। वहां लगे करीब 80 हरे पेड़ों को भी जमींदोज कर दिया गया। जानकारी होने पर महरुआ निवासी अवधेश कुमार सिंह ने इसका विरोध किया। बीती 6 जनवरी को उन्होंने मिट्टी खोद रही जेसीबी को वापस कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेसीबी वापस करने पर ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा व अशोक सिंह ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक अशोक सिंह से उसे जान का खतरा है। ऐसे में दोनों के विरुद्घ केस दर्ज किया जाए। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर, कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप मनगढ़ंत हैं। उन्होंने न तो कोई खनन कराया है और न ही किसी को धमकी दी है। साजिश के तहत सिर्फ मुझे फंसाया जा रहा है। पुलिस की जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें