फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वरिष्ठ सहायक पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा

Fri, 01 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में वरिष्ठ सहायक शरद कुमार दूबे की कार्यशैली पर अब विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। स्थानांतरण के बाद भी कार्यभार न सौंपने, बार-बार दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने और शासकीय कार्यों को बाधित करने के आरोप में विभाग ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता योगेश कुमार का आरोप है कि शरद कुमार दूबे को प्रशासनिक आधार पर निदेशालय लखनऊ संबद्ध करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद विभागीय स्तर पर उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित फाइलें और उत्तरदायित्व नवीन सहायक को सौंपे जाने थे। बावजूद इसके, उन्होंने न तो फाइलें सौंपीं और न ही अपने स्थानांतरण आदेशों का अनुपालन किया। इस दौरान उन्हें कई बार मौखिक और लिखित रूप से कार्यभार संबंधित अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उन्होंने किसी भी निर्देश पर अमल नहीं किया। इससे विभागीय अनुबंध और निविदा प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हुई और कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। सीओ सिटी नीतेश तिवारी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें