फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पवन व बेटे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व विधायक पवन पांडेय व कटेहरी से बसपा प्रत्याशी रहे उनके पुत्र प्रतीक सहित 12 आरोपियों के विरुद्ध अहिरौली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के विरुद्ध बीते दिनों ही नशीला पदार्थ खिलाकर धोखाधड़ी के साथ भूमि का बैनामा करा लेने का केस अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

अहिरौली थाने में दी तहरीर में तिवारीपुर गांव निवासी अरविंद मिश्र ने बताया कि उन्हें पूर्व विधायक पवन पांडेय, कटेहरी से बसपा प्रत्याशी रहे उनके पुत्र प्रतीक पांडेय, रितेश मिश्र, शिवाकांत, कृपांशु त्रिपाठी, अवनीश दुबे, राजकुमार मिश्र, राकेश सोनकर, भीम मिश्र, रिसू त्रिपाठी, भृगुवंशी, रिषभ मिश्र आदि की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि खबरों के प्रकाशन आदि के चलते विपक्षी उसे आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की ओर से साजिश रचकर उनकी हत्या भी करायी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी भी की जा रही है। पूर्व विधायक व उनसे जुड़े लोगों द्वारा जिस तरह से धमकी दी जा रही है, उससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। यह भी कहा गया कि घर से जिला मुख्यालय आते-जाते समय लगातार रेकी की जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले अकबरपुर में एक महिला ने पूर्व विधायक समेत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध नशीला पदार्थ खिलाकर करोड़ों रुपये की भूमि का धोखाधड़ी से बैनामा करा लेने तथा बेटे की हत्या कर देने आदि की धाराओं में गत दिवस ही केस दर्ज कराया था। अब अहिरौली में पूर्व विधायक व उनके पुत्र समेत 10 अन्य के विरुद्ध धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें