फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 20 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। जिला पंचायत सदस्य की बसखारी पश्चिमी सीट के परिणाम को लेकर भीम आर्मी के प्रत्याशी व उसके समर्थकों की ओर से मतगणना स्थल पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार देर रात्रि निर्वाचन अधिकारी पर परिणाम घोषित करने का दबाव बनाते हुए जमकर हंगामा किया गया था। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ कर निर्वाचन अधिकारी को उनके घेराव से मुक्त कराया था। इस मामले में थानाध्यक्ष बसखारी ने भीम आर्मी के प्रत्याशी तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 20 समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ाने व महामारी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
बसखारी विकास खंड क्षेत्र की मतगणना दीनबंधु डॉ. परशुराम महाविद्यालय में हो रही थी। बीते सोमवार देर रात बसखारी पश्चिमी सीट से भीम आर्मी से समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी राजेंद्र गौतम व निर्दल प्रत्याशी कुलदीप वर्मा के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। मामूली अंतर से जीत-हार की संभावना थी।
विज्ञापन

मतगणना का कार्य समाप्त होने के बाद आरोप है कि भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास गाजी समेत अन्य लोगों ने निर्वाचन अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव को घेर लिया, और अपने प्रत्याशी के पक्ष में परिणाम घोषित करने का दबाव बनाने लगे। मौके पर निर्वाचन अधिकारी ने जिले से परिणाम घोषित होने की बात कहकर मामले को टाल दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय, सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल सहित पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़ा तथा निर्वाचन अधिकारी को मुक्त करवाया। इसी मामले में थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ संगीन आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें