फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 14 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने के बाद जनपद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इस बीच लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने 14 नागरिकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कई क्षेत्रों का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समूचे देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद जनपद पुलिस मंगलवार को और ज्यादा सक्रिय दिखी। जगह-जगह बनाए गए बैरियर पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग की। जिला मुख्यालय समेत कई जगह पर बाइक व कार आदि से आवागमन कर रहे नागरिकों के वाहन नंबर नोट किये गए तथा उनके आने-जाने का विवरण भी दर्ज किया गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ अकबरपुर व जलालपुर तहसील का भ्रमण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जो भी व्यक्ति अनावश्यक सड़कों पर दिखे उस पर केस दर्ज कर लिया जाए। कहा गया कि गल्ली मोहल्लों में औचक छापेमारी की जाए। क्योंकि ऐसी जगह पर अनावश्यक तौर पर लोगों के जुटने की संभावना बनी रहती है। चेतावनी दी कि यदि इसमें कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में पुलिस ने 14 नागरिकों पर केस दर्ज कर लिया। इसमें सम्मनपुर थाने में सुरहनतारा निवासी रामबाबू समेत चार के विरुद्ध दरोगा रवींद्र प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया। बसखारी थाने में दरोगा राजेश कुमार सिंह ने सब्जी मंडी निवासी विशाल कसौधन समेत पांच नागरिकों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन का मामला पंजीकृत कराया।
जैतपुर में उपनिरीक्षक छत्रपाल ने खपुरा निवासी संदीप, अहिरौला आजमगढ़ निवासी रिंकू, शेखपुर निवासी मोनू, अचलनगर निवासी कृष्णकुमार व अल्लीपुर निवासी जयराम के विरुद्ध केस दर्ज कराया। अन्य थानों में भी इसी तरह केस दर्ज कराए गए। मंगलवार देर शाम एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन में तेजी से केस दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें