फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला खाद्य अधिकारी को धमकाने में राइस मिलर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक हत्याकांड में जेल भेजे जा चुके राइस मिलर धनीराम यादव व उसके सहयोगी के विरुद्ध खाद्य व विपणन विभाग के अधिकारियों को धमकाने का मामला अकबरपुर कोतवाली में दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि अक्सर वह असलहाधारी गुर्गों के साथ कार्यालय पहुंचकर भय का माहौल बनाता रहता है। पुलिस ने केस दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है। इस बीच यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफीसर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव खाद्य व रसद को पत्र भेजकर उसके विरुद्ध कई तरह की शिकायत करते हुए राइस मिल डिबार करने की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्मोपुर निवासी राइस मिलर धनीराम यादव व उसके सहयोगी अभिषेक कुमार के विरुद्ध जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा है कि 21 अगस्त को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानप्रकाश वर्मा व अयोध्या प्रसाद सिंह के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी बीच अभिषेक ने कार्यालय पहुंचकर अभद्रता की और धनीराम यादव का हवाला देते हुए कई तरह की धमकी दी। तहरीर में कहा गया कि धनीराम अक्सर असलहाधारी गुर्गों के साथ पहुंचकर कार्यालय में भय का माहौल बनाने का प्रयास करता है। पुलिस ने धनीराम व अभिषेक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
उधर, ऑफीसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने प्रमुख सचिव खाद्य को पत्र भेजकर बताया कि धनीराम यादव द्वारा सम्मोपुर में अपनी पत्नी शकुंतला देवी के नाम से स्थापित चावल मिल अमन इंडस्ट्रीज का संचालन किया जा रहा था। इस पर 49 लाख 68 हजार की वसूली के आदेश दिए गए हैं। यह धनराशि न जमा करने के लिए ही धमकाया जा रहा है। इसके विरुद्ध कई तरह के मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में अपराधी किस्म के इस राइसमिलर की मिल को डिबार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें