फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गर्भस्थ की मौत के मामले में एएनएम और आशा बहू के खिलाफ केस

Mon, 19 May 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर में प्रसव के दौरान गर्भस्थ की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर सम्मनपुर पुलिस ने एएनएम और आशा बहू के खिलाफ बिना सहमति के गर्भपात कराने और मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के सिकरोहर बभनपुरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनकी बेटी विजयलक्ष्मी 23 अगस्त 2024 को इलाज के लिए सीएचसी बड़ेपुर गई थीं। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम कमलावती ने उसे इंजेक्शन व दवाएं देकर घर भेज दिया था। महिला को रात ढाई बजे उल्टी के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा था।
प्रसव पीड़ा समझ परिजन दोबारा उसे एएनएम कमलावती के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचे थे। रात 1.30 बजे प्रसव पीड़ा का इलाज शुरू हुआ था। आरोप है कि एएनएम कमलावती और गांव की आशा बहू शोभावती ने प्रसव के दौरान उनकी बेटी को मारा-पीटा और बेड से नीचे भी गिरा दिया। हादसे में गर्भस्थ की मौत हो गई और उनकी बेटी की जान पर बन आई।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख आनन फानन में बेटी विजयलक्ष्मी को अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। इस लापरवाही के खिलाफ 26 अगस्त को सम्मनपुर, 30 अगस्त को सीएमओ कार्यालय, 13 सितंबर को डीएम, एसपी को रजिस्ट्री डाक से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें