फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महंगाई में भी चमक रहा सराफा बाजार

Mon, 21 Apr 2025 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक ओर शादी का सीजन चल रहा है तो वहीं अक्षय तृतीया भी नजदीक आने वाली है। इसी को देखते हुए लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। महंगाई के बावजूद सोने व चांदी की खरीदारी में लगातार वृद्धि हो रही है। इनकी कीमतों में लगातार उछाल जारी है। वर्तमान में यह लगभग 99,418 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।शोरूम से लेकर दुकानों तक ब्रांडेड कंपनियों की अगूंठी, चेन, टॉप्स, नेकलेस (हार), झुमकी आदि गहनों को सजाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक की महिलाएं अपनी पसंद की डिजाइन के हिसाब से खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा शादियों में उपहार देने के लिए लोग पहले से बुकिंग कर रहे हैं। इसमें ग्राहकों को रिझाने के लिए कारोबारियों ने हल्के और नई डिजाइन के स्टॉक जमा करना भी शुरु कर दिए हैं। इसमें महिलाओं के मन को टर्किश, एंटीक और लखनवी डिजाइनें भा रही हैं।



इनसेट-





इस साल डेढ़ गुना बढ़ी कीमतें

चौक शहजादपुर स्थित सराफा कारोबारी विकास का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सोने व चांदी की कीमतें डेढ़ गुना बढ़ी हैं। साल 2024 में 80,000 रुपये प्रति कलो चांदी और सोने की कीमत 10 ग्राम का 55,000 रुपये थी। वर्तमान में भाव स्थिर न होने से शादी ब्याह की खरीदारी ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट-





सामान्य दिनों की तुलना में 25 फीसदी बढ़ी बिक्री

चौक सहजादपुर के सराफा कारोबारी शिवांश सेठ ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में 25 फीसदी बिक्री बढ़ी है। इसमें नई डिजाइन व हल्के वजन के गहनों की मांग ज्यादा है। इसमें दिल्ली, बांबे, अमृतसर, कोलकाता और बनारस डिजाइनें उपलब्ध हैं। इसमें सबसे ज्यादा टर्किस, एंटीक और लखनऊ डिजाइनें महिलाएं पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें