फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धनतेरस पर चमके सराफा और वाहन बाजार

विज्ञापन
धनतेरस से पूर्व अकबरपुर के एक सराफा दुकान पर आभूषण खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सराफा, बर्तन, कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन बाजार में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान जिले में करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद कारोबारियों ने जताई है। सबसे अधिक तेजी सराफा और वाहन बाजार में रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शौर्य सेठ के मुताबिक, इस बार सोने-चांदी का कारोबार 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई गिरावट से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। वहीं, कार शोरूम के मालिक एवं सीईओ अमित सिंह ने बताया कि धनतेरस पर करीब 300 कारों की डिलीवरी होनी है। इससे लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। बाइक शोरूम के प्रोपराइटर मृत्युंजय कुमार के अनुसार, पूरे जिले में करीब 500 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। साइकिल बाजार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
मिठाई, नमकीन और इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग बढ़ी
अन्य बाजारों में भी त्योहार को लेकर उत्साह है। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित किराना के थोक कारोबारी भास्कर ने बताया कि मिठाई, नमकीन और रसोई से जुड़े सामान की मांग बढ़ी है। दीपावली के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसके अलावा कपड़े और बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पीतल और मिट्टी की मूर्तियां बनीं आकर्षण
धनतेरस और दीपावली पर पूजन सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। बाजारों में पीतल, तांबे और मिट्टी से बनी गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। कुछ परिवार घर में स्थायी स्थापना के लिए पीतल की प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं, जबकि पूजा के लिए मिट्टी की मूर्तियों की मांग अधिक है। बर्तन कारोबारी उमेशचंद्र ने बताया कि त्योहार नजदीक आने के साथ दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। लोग पूजा की थाली, दीपक, दीये और सजावटी सामान के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की भी खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में छोटी-बड़ी और आकर्षक डिजाइन वाली मूर्तियों की कई किस्में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें