फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 58 किलो मिठाई नष्ट कराई, 386 किलो बूंदी जब्त

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मिठाई की दुकान पर खाद्य पदार्थ का नमूना लेते विभाग के अ​धिकारी। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर मिठास के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में बिक्री के लिए रखी 10 किलो छेना मिठाई, 12 किलो बर्फी और 36 किलो चीनीयुक्त खोया मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने न्यौरी स्थित मौर्या मिष्ठान्न भंडार, कश्मीरिया टांडा के उत्कर्ष डेयरी, महरुआ बाजार के गुलाबचंद्र, बसखारी के आनंद स्वीट्स और पकड़ी भोजपुर स्थित मदनलाल मिठाई प्रतिष्ठान से नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
अब तक 35 नमूने लिए, 386 किलो मिठाई जब्त
दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक दूध, खोया, पनीर, मिठाई, सरसों का तेल और बूंदी समेत कुल 35 नमूने लिए जा चुके हैं। इसके अलावा निर्धारित सीमा से अधिक रंग के इस्तेमाल की आशंका में 198 किलो बूंदी और 188 किलो रंगीन मिठाई जब्त की गई है। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी 267 किलो मिठाई और 56 किलो खोया भी नष्ट कराया जा चुका है। सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें