फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चला बुलडोजर, लोगों ने खुद भी हटाया अतिक्रमण

Sat, 23 Dec 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नई सड़क शहजादपुर में बुलडोजर से हटाया जाता अतिक्रमण
विज्ञापन
नई सड़क पर डेढ़ दर्जन स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

वसूला गया लगभग आठ हजार रुपये का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में जाम संकट दूर करने के लिए एक बार फिर से अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। लगभग छह माह पहले प्रशासन ने ऐसा अभियान चलाया था लेकिन एक बार फिर से प्रमुख मार्गों के किनारे अतिक्रमण से आवागमन में व्यवधान होने लगा है। इसी को देखते हुए एक दिन पहले प्रतीकात्मक रूप से अतिक्रमण हटाया गया तो शनिवार को जेसीबी व अन्य उपकरणों के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई।
अभियान के चलते अकबरपुर नगर के शहजादपुर में व्यापारियों के बीच अफरातफरी का माहौल दिखा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रशासन की टीम वहां जेसीबी लेकर पहुंची हुई थी। शहजादपुर के नई सड़क पर अतिक्रमणरोधी अभियान के प्रभारी अनिल मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो कई दुकानदारों ने अपने-अपने अतिक्रमण खुद ही हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

टीम ने थोड़ी ही देर में फव्वारा तिराहा से सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। नाले के ऊपर तक जिन लोगों ने निर्माण करा रखा था उसे तोड़ दिया गया। सब्जीमंडी मोड़ तक चलने वाले अभियान के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही 7950 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जेसीबी के साथ चले इस अभियान में कहीं से भी विरोध के स्वर नहीं उठे।

अतिक्रमण से आवागमन में व्यवधान
अकबरपुर नगर में सभी प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण ने पांव पसार रखा है। पटरियों पर दुकानदारों द्वारा अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण कर डाले हैं। सबसे ज्यादा समस्या फव्वारा तिराहे से शहजादपुर चौक होते हुए रामजानकी मंदिर क्षेत्र तक है। इसी तरह शहजादपुर चौक से सब्जीमंडी होते हुए दोस्तपुर चौराहे तक का क्षेत्र हद दर्जे तक अतिक्रमण का शिकार है। शहर के लोग सबसे ज्यादा अलग-अलग तरह के सामानों की खरीदारी करने प्रतिदिन इन्हीं क्षेत्रों में पहुंचते हैं। अतिक्रमण के चलते यहां ऐसे में प्रतिदिन आमलोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही नई सड़क, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर तिराहा, पहितीपुर तिराहा, मालीपुर चौराहा समेत कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लिए जाने से जाम की समस्या आए दिन उत्पन्न होती रहती है।


मिलेगी अभियान से राहत
अतिक्रमण विरोधी अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। अधिवक्ता आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक माह चलना चाहिए। निश्चित रूप से इसका असर होगा। एक बार अभियान चलाकर लंबे समय के लिए छोड़ नहीं देना चाहिए। इसकी नियमित मॉनीटरिंग भी हो। योग प्रशिक्षक प्रदीप सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के जिम्मेदार लोगों को स्वयं यह समझना चाहिए कि उनके थोड़े सेे स्वार्थ के चलते ज्यादा लोग परेशान होते हैं। अब यह अभियान शुरू हुआ है तो इसका लाभ निश्चित रूप से लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


सभी क्षेत्रों में चलेगा अभियान
अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर के सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। आवागमन सुलभ हो सके, इस पर पूरा ध्यान है। दोबारा अतिक्रमण करने पर वैधानिक कार्रवाई पर भी विचार हो रहा है। -बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें