अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता की बेवाना थाना के निकट हुए मार्ग हादसे में मौत हो गई। मीरपुर शेखपुर निवासी अधिवक्ता बब्बन दुबे (58) शनिवार को बाइक से दोस्तपुर गए थे। वहां से वह शनिवार की दोपहर करीब लौट रहे थे। इसी बीच बेवाना थाने से आगे बढ़ते ही अकबरपुर दोस्तपुर मुख्य मार्ग पर ट्रक ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक को लोगों ने रोक लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)