फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सभी पांच सीटों पर घोषित किए अधिकृत प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। हालांकि यह सभी प्रत्याशी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्र में बतौर बसपा प्रत्याशी सक्रिय थे। जिला इकाई ने इन प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा किए जाने के बाद कार्यकर्ता नए जोश के साथ चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की जीत के लिए उतर पड़े हैं।
विज्ञापन

बसपा ने शनिवार को जिले की सभी पांच सीटों पर अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कटेहरी से प्रतीक पांडेय, टांडा से शबाना खातून, आलापुर सुरक्षित से केशरा देवी गौतम, जलालपुर से राजेश कुमार सिंह व अकबरपुर से चंद्रप्रकाश वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे प्रतीक पांडेय पहले भाजपा में थे। बीते दिनों ही उन्होंने बसपा में शामिल होने का निर्णय लिया और कटेहरी से चुनाव लड़ने की हसरत भी पूरी हुई। उनके पिता पूर्व विधायक पवन पांडेय अकबरपुर से शिवसेना के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। टांडा प्रत्याशी किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून ने पति गौस अशरफ के साथ बीते दिनों ही सपा को छोड़ दिया। वे सपा से टांडा विधानसभा से टिकट मांग रही थीं, लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने पति के साथ बसपा का दामन थामा। पार्टी ने उन्हें टांडा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। उनसे पहले टांडा सीट से मनोज वर्मा चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने जिन राजेश सिंह को टिकट दिया, वे पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे। इस बार भाजपा का टिकट घोषित होने से पहले ही बसपा में शामिल हो गए। राजेश सिंह पूर्व विधायक स्व. शेरबहादुर सिंह के बेटे हैं। उनके पिता जलालपुर सीट से कई बार विधायक चुने गए थे। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में बसपा ने अकबरपुर नगर पालिका के दो बार अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंद्रप्रकाश वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर बसपा ने केशरा देवी गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त केशरा देवी ने कुछ समय पहले ही बसपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की हैं। उनके पुत्र बतौर आईपीएस लखनऊ में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें