फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने घोषित की विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर गुरुवार को अंबेडकरनगर जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने बताया कि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, महासचिव रामबहादुर राजभर, कोषाध्यक्ष राहुल पाल, सचिव पद की जिम्मेदारी राजकुमार गौतम, विनायक निषाद, अजमल कुरैशी व शनि तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरजीत गौतम, उपाध्यक्ष राधेश्याम राजभर, महासचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, सचिव सभाजीत, अजय पटेल, मोहम्मद मुस्तकीम व रमेशचंद्र शुक्ल को बनाया गया।
विज्ञापन

टांडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नृपति अंबेश, उपाध्यक्ष मोनू दुबे, महासचिव सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष हीरालाल निषाद, सचिव सुनील सावंत, मनोज वर्मा, मोहम्मद आमिर व सुरेंद्र त्रिपाठी को बनाया गया है। आलापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम निषाद, उपाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र, महासचिव दिनेश भारती, कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव छेदीराम मौर्य, मशीउल्लाह व गुड्डू चौबे जबकि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेश गौतम, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, महासचिव उमेश निषाद, कोषाध्यक्ष बृजेश मौर्य तथा सचिव तिलकधारी गौतम, अनिल शर्मा, हाजी अब्दुल करीम व आशीष सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें