फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रात की बारिश के बाद दिन में चटख धूप, बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार रात तक बारिश व बूंदाबांदी हुई। शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी प्रभाव डाला है।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अकबरपुर शहर में चिलचिलाती धूप के बीच लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। किसानों ने खेतों में पहुंचकर पानी निकालने का प्रबंध किया। बारिश के कारण ताजी धान की नर्सरी के अलावा सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रतापपुर निवासी किसान ननकऊ मौर्य ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले नर्सरी लगाई थी। बारिश से धान की नर्सरी को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे फसल को फायदा होगा। दूसरी ओर खेतों में पानी भरने से सब्जियों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

फुलवारी गांव निवासी किसान हौसला प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को 220 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे गए पांच किलो हाइब्रिड धान के बीज की नर्सरी डाली थी, लेकिन शुक्रवार की तेज बारिश में पूरी नर्सरी बह गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही करें किसानी
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही नर्सरी डालने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नर्सरी एवं सब्जी वाले खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा बारिश आम की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी, जिससे फलों का विकास तेज होगा और पकने की प्रक्रिया भी बेहतर होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें