फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले के रसूलाबाद में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और नगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले के रसूलाबाद में बुधवार शाम सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद महिलाओं ने जेसीबी का विरोध करते हुए ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। बारिश और हंगामे के बीच टीम अतिक्रमण हटाए बिना लौट गई।
विज्ञापन


रसूलाबाद में सुशीला, रणवीर और सत्य प्रकाश पर सरकारी भूमि पर छप्पर डालकर मकान बनाने का आरोप है। इस मामले में अमित कुमार पांडेय ने सदर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह से शिकायत की थी। शिकायत के बाद बुधवार शाम नायब तहसीलदार देवेंद्र श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मनोज तिवारी और नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अनिल मिश्रा की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था।
अतिक्रमण प्रभारी अनिल मिश्रा के अनुसार पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची थी। करीब चार बजे तक पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन उसके बाद पुलिसकर्मी लौट गए। शाम करीब पांच बजे नायब तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की गैरमौजूदगी में कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं ने विरोध करते हुए जेसीबी पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बारिश के कारण भी कार्रवाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि अब बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें