फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा संचालकों ने वापस ली चार माह पुरानी हड़ताल

Thu, 21 Jan 2016 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुताबिक संचालन पर लगी रोक हट जाने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रहे 350 ईंट भट्ठा के मालिकों व संबंधित भट्ठा पर काम कर रहे एक लाख से अधिक कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


लगातार बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश पाए जाने के लिए केंद्र सरकार ने धड़ल्ले से संचालित हो रहे ईंट भट्ठा पर रोक लगाए जाने का निर्देश दिया था। निर्देश में कहा गया था कि भट्ठा संचालन के लिए भट्ठा मालिकों को पर्यावरण विभाग से एनओसी प्रमाणपत्र लेना होगा।

इसके विरोध में भट्ठा संचालकों ने लगभग चार माह पूर्व से काम ठप कर हड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। संचालकों का कहना था कि केंद्र सरकार ने ऐसा निर्देश जारी कर ईंट भट्ठा संचालकों का उत्पीडन किया है।
विज्ञापन


बताते चयलें कि जिले में लगभग 350 ईंट भट्ठे का संचालन हो रहा है। इन भट्ठों पर एक लाख से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। हड़ताल के चलते इन कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया था।
   
इस बीच भट्ठा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा के मुताबिक बीते दिनों केंद्र सरकार ने एनओसी प्रमाणपत्र की बाद्धता के निर्देश को वापस ले लिया। इससे ईंट भट्ठा संचालकों व उन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

श्री वर्मा ने बताया कि केंद्र सोरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के साथ ही अब ईंट भट्ठों का संचालन शुरू किया जाएगा। बीते चार माह से चल रही हड़ताल वापस लिए जाने की भी उन्होंने पुष्टि की।भट्ठा मालिक इसरार आलम, संदीप वर्मा, गुड्डू वर्मा, रक्षाराम राजभर, अब्दुल सलाम आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें