फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित हुआ लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के अफजलपुुर में तैनात लेखपाल का घूस लेते वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। डीएम के निर्देश पर अकबरपुर एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने आरोपी लेखपाल हेमंत पाण्डेय को निलंबित कर दिया। वीडियो में लेखपाल युवक से कुछ पैसे ले रहा है और उसे भूमि संबंधी कागजात तैयार कर देने का आश्वासन दे रहा है। बताया जाता है कि आरोपी लेखपाल इससे पहले भी घूस लेने के आरोप में निलंबित हो चुका है। आरोपी लेखपाल के विरुद्घ अक्सर शिकायतें भी सार्वजनिक होती रहती हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि लेखपाल हेमंत पाण्डेय अकबरपुर तहसील के अफजलपुर में तैनात है। शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें देखा गया कि लेखपाल हेमंत पाण्डेय द्वारा एक व्यक्ति से भूमि के कुछ कागजात तैयार करने के नाम पर घूस लिया जा रहा है। युवक द्वारा पैसा देने के बाद लेखपाल उसे पूरा काम होने का आश्वासन भी देता है। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने फौरन कार्रवाई का निर्देश दिया।
एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए घूस लेने के आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार अकबरपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीडियो में पैसों का लेनदेन दिखायी पड़ रहा है। दोनों के बीच किसी भूमि संबंधी कागजात व निर्माण को लेकर वार्ता चल रही है। पैसों का लेनदेन किस उद्देश्य से हो रहा है इसके बारे में विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि निलंबित लेखपाल को अफजलपुर राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें