फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 08 Dec 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इसमें प्राथमिक एवं जूनियर बालक-बालिकाओं के करीब 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद व बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने समारोह का शुभारंभ गुब्बारे हवा में छोड़कर किया।
बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहित किया गया। एमएलसी ने कहा कि खेल जीवन का एक हिस्सा है। उन्होंने इसको प्रदेश से लेकर देश तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय चंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, बीईओ अकबरपुर हिमांशु मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक मो. हसन, जिला स्काउट मास्टर रवींद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें