फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किताब वितरण एप के माध्यम से ऑनलाइन होगी पुस्तक सामग्री

Thu, 25 Sep 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के परिषदीय विद्यालयों में किताब वितरण के लिए क्यूआर कोड आधारित नया एप शुरू किया गया है। इससे पुस्तकों की पारदर्शी, समयबद्ध आपूर्ति और ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। करीब डेढ़ लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों को अब कक्षा-तीन की हिंदी व गणित विषय की पुस्तकें मार्गदर्शन किताब वितरण एप के माध्यम से मुहैया कराई जाएंगी। इसका उपयोग प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के उपयोग के लिए किया जाएगा। इसमें शिक्षक डायरी के उपयोग, रखरखाव और वितरण आदि के संबंध में सभी सूचनाएं व निर्देश उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री की पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति के लिए किताब वितरण एप शुरू किया गया है। यह क्यूआर कोड आधारित एप पाठ्य पुस्तकें, कार्य पुस्तिकाएं, शिक्षक मार्गदर्शन व अन्य सामग्री अंतिम स्तर तक समय पर पहुंचाने की सुविधा देता है। बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर, प्रधानाध्यापक और शिक्षक सामग्री प्राप्त होते ही क्यूआर कोड स्कैन कर विवरण दर्ज करेंगे। इससे राज्य परियोजना कार्यालय को वास्तविक समय में निगरानी और कार्रवाई की सुविधा होगी। एप पर प्रत्येक विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग व ऑनलाइन अभिलेखन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है। यह एप शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करेगा।प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस एप के जरिए सभी की भूमिका निर्धारित होगी। एप का प्रयोग शुरू करा दिया गया है। सभी बीईओ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। एप से जिले के 1591 विद्यालयों के करीब डेढ़ लाख छात्रों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें