फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपहरण की अफवाह पर रोकी बोलेरो, किशोरी के घर से भागने का मामला आया सामने

Thu, 30 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका के रफीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की देर शामबोलेरो में बैठी एक किशोरी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने अपहरण की आशंका में वाहन रोक लिया। हालांकि, पुलिस की जांच में यह मामला किशोरी के घर से नाराज होकर चले जाने और परिजनों द्वारा उसे वापस ले जाने का निकला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बृहस्पतिवार को रफीगंज बाजार से गुजर रही एक बोलेरो में बैठी एक किशोरी ने अचानक वाहन का शीशा नीचे कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे देखकर आस-पास के लोगों को लगा कि किशोरी का अपहरण हो रहा है। उन्होंने तुरंत बोलेरो को घेर लिया और उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में सवार सभी लोगों को अपने साथ थाने ले गई।
थाने में पूछताछ के बाद यह तथ्य सामने आया कि किशोरी अपने घर से किसी बात पर नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। उसके परिजन उसे वापस घर ले जा रहे थे, तभी वह बीच रास्ते में फिर से शोर मचाने लगी, जिसे देखकर ग्रामीणों ने अपहरण की घटना समझ ली। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें