फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: पति से फोन पर की बात... कुछ देर बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पति से फोन पर बात की, फिर कुछ देर बाद विवाहिता फंदे से लटकी मिली। मामले में पति समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार की शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की रही है।

विज्ञापन


घटना हंसवर थाना क्षेत्र के टड़वा दरब मैंदी गांव की है। गांव निवासी तुलेस कुमार की शादी दो साल पहले प्रियंका (23) के साथ हुई थी। उनको 11 माह का एक पुत्र है। तुलेस रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रह रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रियंका की अपने पति से मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद शाम लगभग 4.00 बजे उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। 

ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप

घटना के समय ससुर सम्हारू व सास ठेके पर धान लगाने के लिए खेत गए थे। घर में कोई अन्य मौजूद नहीं था। प्रियंका ने अपने बेटे को घटना से पहले पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। परिवार के लोग वापस लौटे तो शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भाई रक्षाराम निवासी तरौली मुबारकपुर ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा

रक्षाराम के मुताबिक दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। भाई की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें