फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला टाइल्स मिस्त्री का शव

विज्ञापन
सुनील कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। आलापुर के दिलावलपुर गोहिल निवासी सुनील कुमार (29) का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मंगलवार की रात करीब 10 बजे साले मनीराम सुनील को बुलाने गए तो शव फंदे से लटकता देख वे चीख पड़े।
विज्ञापन

हंसवर के सैनपुर गिरंट निवासी मनीराम के अनुसार उनके जीजा सुनील कुमार टाइल्स मिस्त्री थे। वे तीन दिन पूर्व दिल्ली से आए थे। मंगलवार को पत्नी दुर्गावती को लेकर ससुराल आए थे। शाम को घर से यह कहकर निकले थे कि बाजार जा रहे हैं लेकिन वे अपने घर चले गए। देर रात जीजा का शव उनके घर में फंदे से लकटता मिला। मृतक के बड़े भाई अमरनाथ और अनिल हैं। पिता रामप्यारे का निधन हो चुका है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें