अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के नाम से ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में फोन पर बातचीत के दौरान एक व्यक्ति खुद के अयोध्या में होने और बेटे अंकित के साथ होने की बात कहता सुनाई दे रहा है। इसके बाद दूसरी तरफ से कथित तौर पर पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते हुए दोनों को कोतवाली बुलाने की बात कहते सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि एक स्मैकिया को गाली दी जा रही थी। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद