फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपराधियों में खूनी संघर्ष, हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, इलाके में तनाव

Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में गोली मारने के आरोपी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में शनिवार देर रात दो हिस्ट्रीशीटर गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर लल्लू ने नशे की हालत में तमंचे से हिस्ट्रीशीटर टाइगर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10:30 बजे शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लू अपने साथियों इंदल उर्फ राजकुमार, रमेश कुमार और एक नाबालिग के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान, दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में समझौता कराने के बहाने वे विपक्षी हिस्ट्रीशीटर टाइगर उर्फ जुगनू कुमार के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर उन्होंने टाइगर को ललकारते हुए बाहर बुलाया और लात, घूसे, व लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब टाइगर ने इसका विरोध किया, तो लल्लू ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली टाइगर के गाल को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा फेंककर मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे ने चंद मिनटों में ही पूरे गांव की घेराबंदी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह और इंस्पेक्टर अजय यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल टाइगर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और फिर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर लल्लू, उसके साथी इंदल उर्फ राजकुमार और रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। घायल टाइगर की चाची सुलेखा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लल्लू के खिलाफ 12, इंदल के खिलाफ 12 और रमेश के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, घायल टाइगर के खिलाफ भी 25 मुकदमे दर्ज हैं। यह सभी अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और आसपास के इलाकों में लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लल्लू का कुछ समय पहले टाइगर की चाची से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में सुलह-समझौता का दबाव बनाने के प्रयास में यह गोलीकांड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें