फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में आज लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन व अन्य संगठनों के संयुक्त प्रयासों से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर को सफल बनाने में सामाजिक संस्था पंख एक उड़ान, संकल्प मानव सेवा संस्थान, युवान फाउंडेशन, फेथ फाउंडेशन आदि के सदस्य सहयोग करेंगे। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स व मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शिविर में रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक दायित्वों का बढ़-चढ़कर निर्वहन करने वाला अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर रक्तदान को बढ़ावा देता आ रहा है। इस बीच मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भागीदारी कर रहे हैं। उनकी ओर से आम लोगोें से शिविर में भाग लेने की अपील की गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके जरिए हम तमाम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज गुप्त ने कहा कि युवाओं को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एएम त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान से हम दूसरों को नया जीवन प्रदान करते हैं। इससे बड़ा कोई और दान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए संपर्क करें-
अश्विनी मिश्र-9795380777
नवनीत सिंह-8318837245
दिग्विजय सिंह-9696041678
बिपिन पांडेय-9984141184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें