अंबेडकरनगर। बगैर कनेक्शन आठ हजार से अधिक की बिल दिए जाने के विरोध में जहांगीरगंज विकास खंड के चकतारा गांव के 22 से अधिक उपभोक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद शिकायत संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा गया कि मनमाने ढंग से भेजी गई को वापस लिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बुधवार सुबह जहांगीरगंज थाना अंतर्गत चकतारा गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव का विद्युतीकरण तो हुआ है, लेकिन घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हो सका है। बगैर कनेक्शन के मीटर भी लगा दिया गया है। बीते दिनों गांव के 22 से अधिक उपभोक्ताओं को आठ-आठ हजार रुपये की बिजली बिल दे दिया। बिल देख वे सभी सन्न रह गए।
इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि यदि शीघ्र ही मनमाने ढंग से भेजी गई बिल को वापस नहीं लिया गया, तो अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में डीएम से मुलाकात कर उन्हें शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान चंद्रप्रकाश, कोमलराम, दुर्गाप्रसाद, इंद्रप्रकाश, राममिलन, मुख्तार, आलम, विनोद, मकसूद, महबूब आलम, रामकेवल मिश्र, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।