फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन सभागार में रविवार को मूल निवासी समाज पार्टी के तत्वावधान में अति दलित, अति पिछड़ा एवं गरीब सवर्णों के अधिकारों को लेकर प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल निवासी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सभी नागरिकों के हित तय करने के लिए कटिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। कहा कि सरकार अति दलित, अति पिछड़ा व गरीब सवर्णों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। समाज के उपेक्षित, वंचित व शोषितों के जीवन में तेजी से सुधार भी हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार से ही समाज व देश की तरक्की संभव है। पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, भाजपा नेता अरविन्द पांडेय व मूल निवासी समाज पार्टी के ओपी सिंह ने समाज से एकजुट होकर भाजपा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में एक फिर भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना होगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जनपद आगमन होने पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा मूल निवासी समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें