बार-बार कटेहरी पहुंच रहे सीएम योगी
हालांकि यह वायदे तो लोकसभा चुनाव के पहले भी किए गए थे। लेकिन, उसका कोई असर यहां हुआ नहीं। सवा एक लाख से अधिक मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा है। इस बार यहां ज्यादा विकास कराने की बात स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वह बार-बार कटेहरी पहुंच रहे हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिलेगा फायदा
मतदाताओं को धमकाने का आरोप
शनिवार को सपा सांसद लालजी वर्मा ने उपचुनाव में प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रधानों और कोटेदारों को अपने बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाने का दबाव बना रहे हैं।
निजता और गोपनीयता का उल्लंघन है
उपचुनाव में मनमानी कर रहा प्रशासन
सांसद ने कहा कि बीजेपी की जो गाड़ियां चल रही हैं, प्रशासन को वह नहीं दिख रहा है। मनमानी यह है कि पाबंद करने की जो कार्रवाई हुई है, उसमें 99 फीसद लोग सपा के कार्यकर्ता हैं। प्रशासन उपचुनाव में हर तरह की मनमानी कर रहा है।