फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य में जुटी भाजपा सरकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बंदीपुर में पात्रों को योजनाओं का प्रमाण पत्र सौंपते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को भियांव ब्लाक के बंदीपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य पूरे कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन

विपक्ष पर हमला करते हुए कटाक्ष किया कि पहले के दौर में विकास योजनाओं के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी होती थी। इससे विकास का पूरा लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल पाता था। अब केंद्र में मोदी और यूपी में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लग रहे एक एक रुपया का पूरा सदुपयोग किया जा रहा है। इससे योजनाओं का लाभ भी वास्तविक पात्रों को मिल रहा है।
इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने जलालपुर तहसील के बंदीपुर में लगभग 24 लाख की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व भियांव ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उप मुख्यमंत्री मौर्या ने कहा कि आम नागरिकों से पर्यावरण की बेहतरी के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले हमारे पुरखे तालाब व कुएं को खोदकर पानी की समस्या नहीं होने देते थे।
विज्ञापन

देखभाल न होने से अब तो छोटे नदी व नालों का अस्तित्व ही तमाम जगहों पर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। पेड़ों की अवैध कटान के कारण ही अब गर्मी में जलस्तर काफी नीचे हो जाता है और नलों व नलकूपों में पानी न आने से भीषण पेयजल का सामना भी करना पड़ता है।
डिप्टी सीएम ने सभा में आई महिलाओं का जिक्र करते हुये कहा कि सरकार तेजी से महिलाओं की प्रगति तय कर रही है। समूहों पर ध्यान देने से महिलाओं की कमाई बढ़ी है। इससे उनका परिवार में सम्मान बढ़ा है। बैंक सखी, विद्युत सखी व समूह के तौर पर महिलाओं के काम करने का जिक्र करते हुये कहा कि महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है कि उसका वह शत प्रतिशत निर्वहन तय करती हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब लगातार रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर आम लोगों की प्रगति तय कर रहे हैं। तमाम योजनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि इससे महिलाओं, युवाओं, कमजोर वर्गों व आम लोगों को लाभ मिला है। प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाने, सामुदायिक भवन बनाने तथा अमृत सरोवर आदि बनाने का जिक्र किया। कहा कि सपा की सरकार में सिर्फ कब्रिस्तान बनाये जाते थे। जबकि हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल भी बनवाएंगे। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कमीशनबाजी नहीं होने दी जा रही है। यही बात गरीबों का हक हड़पने वालों को रास नहीं आ रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व विधायक सुभाष राय समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विकास कार्यों पर चर्चा
भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने सोमवार को बंदीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह सौंपकर समूचे ब्लॉक की तरफ से स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम से सिर्फ भियांव ब्लॉक नहीं वरन समूचे जलालपुर तहसील में विकास के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। कहा कि जिले में भियांव ब्लॉक अत्यंत दूरस्थ ब्लॉकों में शामिल है। ऐसे में इस ब्लॉक के विकास के लिए बड़े पैकेज की जरूरत है। इससे इस क्षेत्र की जनता को समुचित विकास का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें