फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा व सपा में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा पाने के लिए अब भाजपा व सपा के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। मंगलवार को नाम वापसी के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में 3 जुलाई को अब मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीते दिनों ही नामांकन प्रक्रिया निपटी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए भाजपा की तरफ से साधू वर्मा, जबकि सपा की तरफ से अजीत यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। हालांकि यह पहले से ही तय था कि मुख्य टक्कर इन दोनों प्रत्याशियों के बीच ही होगी। इसके बाद भी मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
ऐसे में अब भाजपा व सपा में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। इसके लिए 3 जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना होगी और परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। कलेक्ट्रेट में होने वाले मतदान व मतों की गणना को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इस बीच प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बीच एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान व मतों की गिनती को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उधर, अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए दोनों ही दलों ने कोशिश तेज कर दी है। जिला पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें