फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
राजेश शर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर/विद्युतनगर। टांडा क्षेत्र में लुंबिनी दुद्धि हाईवे पर सोमवार देर रात सड़क ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार डीसीएम चालक राजेश शर्मा (50) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बसखारी के मसड़ा मोहनपुर बरही निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि उनके पिता राजेश शर्मा डीसीएम चालक थे। रविवार को वे डीसीएम लेकर घर लौटे थे। सोमवार को वे टांडा के आसोपुर स्थित अपनी ससुराल किसी काम से गए थे। रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद वे राष्ट्रीय राजमार्ग लुंबनी-दुद्धि के रास्ते बाइक से घर के लिए निकले थे। जैसे ही वे हाईवे पर मौर्या चौराहे से बसखारी की ओर मुड़े, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में राजेश शर्मा उछलकर काफी दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से ट्रेलर की पहचान करने में जुटी है। मृतक की चार संतान विकास शर्मा, विशाल, निशाल और निशांत शर्मा हैं। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें